केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत 894 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। यह धनराशि सड़कों, भवनों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज, बस टर्मिनल समेत जनसुविधाओं से जुड़ी 55 परियोजनाओं पर खर्च होगी। मंजूर परियोजनाओं में से 39 नई हैं। बाकी चालू योजनाओं के लिए भी धनराशि की व्यवस्था की गई है।
Uttarakhand@25: कल से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के सहायक निदेशक अंजली मौर्य ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन को इस संबंध में पत्र भेजा है। राज्य सरकार ने 76 परियोजनाओं के लिए करीब 1418 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव भेजा था। पहले चरण में 894 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। योजना के तहत मंजूर धनराशि को एक साल के भीतर खर्च करना होगा।
प्रमुख प्रोजेक्ट और जारी धनराशि
प्रोजेक्ट धनराशि (करोड़ में)
दून मेडिकल कॉलेज में पीजी हास्टल निर्माण 8.81
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज परिसर 52.34
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज हास्पिटल 67.48
रुद्रपुर में 200 बेड का जिला अस्पताल 85.99
लालकुआं में डेयरी प्लांट 61.76
सभी जिलों में हाईटेक नर्सरी सेंटर 51.17
रामनगर बस टर्मिनल 8.00
खटीमा, गजा, बछेलीखाल, कुलसारी, कपकोट,
चिन्यालीसौड़ बड़कोट, रानीपोखरी, बाजपुर, बरछीना,
रामनगर हिंडोलाखाल, चंपावत,
टनकपुर में पॉलीटेक्टिनकल कॉलेज के लिए : 207
नैनीताल में 100 बैड का नसिक चिकित्सालय का निर्माण 25.32
टिहरी के मुनीकीरेती में पशु चिकित्सालय 9.13
कालसी में हाईटेक पशु प्रजनन केंद्र 14.05
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज स्कीम फेज-01 22.04
देहरादून में आईआरडीटी गैर आवासीय भवन निर्माण 25.0
कोटद्वार खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण केंद्र 11.20