फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जूनियर वॉलीबाल में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। द सेपियंस स्कूल की जूनियर वॉलीबाल बालक वर्ग टीम ने सहोदय प्रतियोगिता में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में टीम के प्रदर्शन से उत्साह का वातावरण है।
विज्ञापन

द सेपियंस स्कूल की विकासनगर शाखा की टीम ने सहोदय अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 20 नवंबर को एसएमएन मेमोरियल स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता में पछवादून क्षेत्र के 20 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के प्रदर्शन पर विद्यालय की अध्यक्ष इंदिरा रानी सपरा, रविकांत सपरा, रशिता सपरा ने प्रसन्न्ता व्यक्त की।
उन्होंने जीत को शारीरिक शिक्षक बीएस राय, संजय चौहान, सूरज चौहान, सतीश चौहान के प्रयासों का फल बताया। इस अवसर पर निदेशक रश्मि गोयल व प्रधानाचार्य नवीन तनेजा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें