फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में आईसीएसई में गुरुनानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल और मसूरी इंटर नेशनल स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आईसीएसई कक्षा दसवीं के परिणाम को जारी कर दिया है। मसूरी इंटर नेशनल स्कूल की दिव्याना मलिक ने 98.4 व गुरुनानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल के गुनराज ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। मसूरी के अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

गुरुनानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी ने बताया कि उनके स्कूल के गुनराज सिंह ने 98.2, आदित्य ध्यानी ने 94.8 व हरमान कौर ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल में खुशी की लहर है। मसूरी इंटर नेशनल स्कूल की दिव्याना मलिक ने 98.40, गुरमेहक कौर ने 93.20, अन्नया केशरी ने 98, श्रीजी अग्रवाल ने 93.80, अन्वेषा दास ने 93.40, नताशा अग्रवाल ने 92.40, महिमा नंदी ने 92.40, दिविजा परमार ने 92, दीक्षा शर्मा ने 91.40, श्रेया जायसवाल ने 90.80 व रुहानी अरोड़ा ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त शहर का नाम रोशन किया है।
सेंट जार्ज कॉलेज के अक्षय अग्रवाल ने 98, अस्तित्व पंवार और राजवीर सिंह ने 97.4, मेहुल गर्ग ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। कॉलेज के प्रिंसिपल जोसफ एम जोसफ ने छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। सेंट जार्ज कॉलेज में 15 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 47 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। मसूरी पब्लिक स्कूल में विशाखा उनियाल ने 92.8 और आजमी परवीन ने 84.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी हैंपटन कोर्ट मसूरी के छात्र अर्पित लेखवार ने 97, वैष्णवी शुक्ला ने 92 और वंश पंवार ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें