पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नैनीताल उच्च न्यायालय की समूह घ की भर्ती परीक्षा की जांच के संबंध में एसआईटी को निर्देश दिए। शासन ने भर्ती परीक्षा की जांच एसआईटी से कराने का निर्णय लिया था। इस संबंध में शासन से जारी पत्र पुलिस महानिदेशक को प्राप्त हो गया है।
बता दें कि पटवारी, लेखपाल, एई, जेई भर्ती परीक्षा की जांच हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है। इसी एसआईटी को समूह घ की भर्ती की जांच दी गई है। एसआईटी में प्राविधिक शिक्षा के निदेशक को सदस्य के रूप में नामित कर दिया गया है।
न्यायालय ने दिए हैं जांच कराने के आदेश
उच्च न्यायालय ने ही शासन को जांच कराने के आदेश दिए हैं। उच्च न्यायालय के महानिबंधक ने शासन को इस संबंध में पत्र लिखा था।