फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सचिवालय और विस में परिचय पत्र से ही प्रवेश कर सकेंगे सैनिक व पूर्व सैनिक

Wed, 06 Nov 2019 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, शासनादेश जारी 
विज्ञापन
उत्तराखंड सचिवालय - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में तैनात सैनिक व पूर्व सैनिक राज्य सचिवालय और विधानसभा में अब अपना सैन्य परिचय पत्र दिखाकर प्रवेश पा सकेंगे। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमर उजाला और राज्य सरकार के आयोजन ‘मेरे सैनिक मेरा अभिमान’ में जल्द सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सचिवालय व विधानसभा में परिचय पत्र पर प्रवेश देने की घोषणा की थी और कहा था कि इसका जल्द शासनादेश जारी हो जाएगा। उनकी इस घोषणा के तत्काल बाद मंगलवार को सचिवालय प्रशासन (प्रवेश पत्र) अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

सचिवालय प्रशासन ने गत एक अगस्त 2019 को जारी शासनादेश में यह संशोधन किया है। इससे पहले प्रदेश सरकार चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को भी प्रवेश पत्र बनाने की सुविधा प्रदान कर चुकी है। आंदोलनकारियों को यह सुविधा है कि वे परिचय पत्र के आधार पर अपना प्रवेश पत्र बनवा सकते हैं। उन्हें प्रवेश पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें