चुनाव लड़ने के संबंध में उनकी राजनीतिक दलों से वार्ता चल रही है। कहा कि केदारनाथ धाम में यूथ फाउंडेशन काम करता रहेगा। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के लिए अवसर बढ़ाने की बात कही। बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में इको टूरिज्म एवं होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए यूथ फाउंडेशन कार्य कर रहा है।
टिहरी झील को किस तरह से पर्यटन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाए इसका भी सर्वेक्षण चल रहा है। इस अवसर पर बिड़ला परिसर के छात्र संघ सचिव रामप्रकाश रैम्स और आर्यन ग्रुप के संजय बिष्ट आदि मौजूद थे।