फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्रियों को एक और नोटिस, भरना होगा किराया

Tue, 25 Oct 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी का सरकारी आवास - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास खाली करने का नोटिस भेजने के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने उनसे किराया वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से पांचों पूर्व मुख्यमंत्रियों को अलग से नोटिस भेजा जाएगा। किससे कितना किराया वसूला जाएगा इसका विवरण तैयार किया जा रहा है। विवरण तैयार होते ही पांचों पूर्व मुख्यमंत्रियों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास और अन्य सुविधाएं दिए जाने के खिलाफ रूलक संस्था के अवधेश कौशल ने 2010 में नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट का निर्णय आने से पहले ही यूपी में पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी जा रही आवास की सुविधा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ गया है।

चूंकि उत्तराखंड में भी पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास की सुविधा उत्तर प्रदेश की नियमावली के आधार पर दी गई थी। लिहाजा, इस आदेश को यहां के लिए लागू माना गया। इस लिहाज ने राज्य संपत्ति विभाग ने 17 अक्तूबर को इस संबंध में पांचों मुख्यमंत्रियों को नोटिस जारी कर 16 दिसंबर तक आवास खाली करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने शुरू किया किराया तय करने का काम

रमेश पोखरियाल निशंक का सरकारी आवास - फोटो : AmarUjala
इसके बाद अब विभाग ने नियमावली के मुताबिक इन पांचों पूर्व मुख्यमंत्रियों से किराया वसूलने का नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित आवास के क्षेत्रफल और आवंटन के समय के हिसाब से किराया तय करने का काम शुरू कर दिया है।  

बिजली-पानी का बिल भी वसूला जाए: कौशल 
पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी जा रही आवास की सुविधा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले रूलक संस्था के अवधेश कौशल का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों से किराये की वसूली मार्केट रेट के आधार पर हो। साथ ही उनसे आवंटन अवधि के दौरान का बिजली-पानी का बिल भी वसूला जाना चाहिए। कौशल का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी कह रहे हैं कि उनके पास किराया देने के लिए पैसा नहीं है। अगर उनके पास पैसा नहीं है तो वह बैंक से लोन ले लें। गारंटर वह बन जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें