फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद बोले, भारत की ताकत देख बौखला गया है चीन 

Thu, 06 Jul 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत पूरे विश्व में महाशक्ति के रुप में उभर रहा है, जिसे देख चीन बौखलाया हुआ है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में भारत और उसकी सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड के विकास के लिए दिए गए 1250 करोड़ के बजट को विशेष पैकेज बताया। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम ने कहा कि पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है।

चीन कुछ भी कहे और करने की बात करें, लेकिन हिंदुस्तान की ताकत का भी अंदाजा है। इसलिए वह कुछ भी करने से पहले सौ बार सोचेगा। डा. निशंक ने कहा कि पीएम मोदी की विदेश नीति ने देश को विश्व मंच पर खास पहचान दी है।
विज्ञापन


जीएसटी के बारे में उन्होंने कहा कि जनता को पूरे देश में एक दर पर सामान मिलेगा। जो दिक्कतें हैं, वे जल्द हल कर दी जाएंगी। ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को डा. निशंक ने पहाड़ के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अनूप सेमवाल, अजय सेमवाल, ओपी बहुगुणा, विनोद कप्रवाण, अनूप, अमित रतूडी, केशवा नौटियाल, शशि नौटियाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें