देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पूर्व सैनिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए अनुबंध की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए अस्पताल में निजी वार्ड भी तैयार किए जाएंगे।
कोरोना काल में दून अस्पताल में आईसीयू व अन्य आधुनिक तकनीकि की मशीनों की खरीद के अलावा वार्डों को बेहतर ढंग से बनाया गया है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन अब अपनी सेवाओं को और विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटा है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बृहस्पतिवार को इसे लेकर विभागाध्यक्षों की बैठक भी ली। जिसमें सीजीएचएस, ईएसआई, आयुष्मान के तहत बेहतर इलाज देने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री, डॉ. जेवी गोगोई, डॉ. सुशील ओझा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. नारायणजीत सिंह, डॉ. अनिल जोशी, डॉ. ललित मोहन, डॉ. अभय कुमार, डॉ. चित्रा जोशी, डॉ. भावना पंत, डॉ. श्रुति बर्नवाल आदि मौजूद रहे।