फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भूकंप की सूचना पर बचाव कार्य में जुट गया हर महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चारधाम यात्रा में हर तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए देहरादून में मॉकड्रिल की गई। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर तैयारियों को परखा गया। सुबह 9:30 बजे रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना आपदा परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों, पुलिस थानों को वायरलेस के माध्यम से दी गई। निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी क्षेत्र में नुकसान की सूचना हो तो आपदा परिचालन केंद्र को सूचित करें। इसके बाद सभी विभाग हरकत में आए और बचाव कार्य में जुट गए। आपदा की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने आपदा कंट्रोल रूम से निर्देश दिए। उन्होंने जीजीआईसी राजपुर रोड एवं दून चिकित्सालय पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व रामजी शरण ने पुलिस लाइन रेसकोर्स में पुलिस अधिकारियों के साथ मोर्चा संभाला।



-

पहली मॉकड्रिल



सुबह 09:45 बजे राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर रोड की प्रधानाचार्य ने फोन कर बताया कि स्कूल भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां 30-40 बच्चे व अन्य स्टाफ फंसे हैं। सूचना प्राप्त होते ही उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के 20 तथा एनडीआरएफ के 30 सदस्य, एंबुलेंस, फायर टीम, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। बचाव दल ने सभी व्यक्तियों को रेस्क्यू किया। पांच घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय भेजा गया। यहां से तीन सामान्य घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो गंभीर घायलों को चिकित्सालय में भर्ती किया गया। बचाव दल की ओर से सुबह 10:54 बजे राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया।
विज्ञापन


-



दूसरी मॉकड्रिल

आपदा परिचालन केंद्र पर सुबह 10:17 बजे सूचना प्रसारित हुई कि दून चिकित्सालय की इमरजेंसी बिल्डिंग में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही फायर टीम को मौके पर रवाना किया गया। एसडीआरएफ का 10 सदस्यीय दल, फायर की 11 सदस्यीय टीम सहित एसडीआरफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। प्रातः 10:40 बजे आग पर काबू पाया गया। फायर एवं एसडीआरएफ की टीम ने चार घायल व्यक्तियों को रेस्क्यू किया। दो घायल व्यक्तियों को आईसीयू जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन




-

तीसरी मॉक ड्रिल



आपदा परिचालन केंद्र को प्रातः 10:29 बजे सूचना मिली कि पुरूकुल गांव में भूस्खलन से कुछ व्यक्तियों के दबे होने तथा सड़क बाधित होने से जाम की स्थिति बनी हुई है। सूचना प्राप्त होते ही प्रांतीय खंड लोनिवि की छह सदस्यीय टीम, एक जेसीबी और एक डोजर सहित घटना स्थल पर पहुंची। घटना में घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें