फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में अपना पैर गंवाने के बावजूद एवरेस्ट फतह करने वालीं अरुणिमा को आज मिलेगा सम्मान

Fri, 02 Nov 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अरुणिमा सिन्हा - फोटो : SELF
विज्ञापन

दुर्घटना में अपना पैर गंवाने के बावजूद एवरेस्ट फतह करने वालीं अरुणिमा सिन्हा को आज नंदा सम्मान प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व सांसद तरुण विजय के आमंत्रण पर दून आ रहीं अरुणिमा सिन्हा को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सम्मानित करेंगी। अरुणिमा राजभवन में दोपहर दो बजे प्रेरणादायक उद्बोधन भी देंगीं। तरुण विजय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रहीं अरुणिमा सिन्हा को डकैतों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया था।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं अरुणिमा की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने उनका एक पैर काट दिया। इसके बावजूद अरुणिमा ने हिम्मत नहीं हारी और एवरेस्ट फतह करने का कारनामा कर दिखाया। अरुणिमा की इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें