फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी सरकार जनता पर लगा रही महंगाई की मार: प्रीतम

Thu, 02 Jul 2020 12:07 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों से आम आदमी परेशान है। कोरोना संकट के बीच महंगाई ने जनता की हालत खराब कर दी है। बुधवार को राजीव गांधी काम्प्लेक्स में राजीव गांधी की प्रतिमा के समीप आयोजित यज्ञ में उन्होंने यह बात कही। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सोयी हुई सरकार को जगाने के लिए यज्ञ किया जा रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ संघर्ष को तेज किया जाएगा। उन्होंने पेट्रोल व डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग उठाई। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि महंगाई से आम आदमी की कमर तोड़ दी है। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।

इस अवसर पर अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, मुकेश सोनकर, कृष्ण कांत, अजय बेनवाल, विकास यादव, मोहित धीमान, जहांगीर खान, सिद्धार्थ पोखरियाल, अशोक मल्होत्रा, , सचिन त्रिवेदी, देवेन्द्र कोर, पूजा जेटली , ममता, रीता रानी, खुशराम, सुनील बांगा, दिनेश नेगी, पूजा, संतोष भारती, भूपेन्द्र नेगी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें