I
I
I
I- सड़क पर लगते हैं दुकानदारों और ग्राहकों के वाहनI
लालपुल-कारगी सड़क के चौड़ीकरण के बाद भी जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। सड़क चौड़ी कर दी गई तो दोनों ओर अवैध वाहन पार्किंग बन गई। कहीं फास्ट फूड तो कहीं खाने-पीने की ठेलियां लग रही हैं। इससे सुबह से शाम तक जाम लगता है।
जाम से निजात दिलाने के लिए लोनिवि ने इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया था। विभाग ने सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण को हटाने के बाद मार्ग का चौड़ीकरण किया है। अलग से दोनों तरफ नालियां भी बनाई हैं। लालपुल से महंत इंदिरेश अस्पताल तक काम पूरा हो चुका है, लेकिन यहां आज भी यातायात व्यवस्था सुगम नहीं हो सकी।
सड़क चौड़ी होने के बाद भी दोनों तरफ अतिक्रमण हो गया है। दुकानदारों से लेकर ग्राहकों तक के वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं। कहीं फल-सब्जी तो कहीं फास्ट फूड की ठेलियां लगती हैं। सुबह नौ बजे से अपराह्न तक खाने-पीने की ठेलियां लगती हैं, जिससे सड़क पर जाम लगा रहता है। उधर अस्पताल के आसपास रोड के किनारे पार्किंग की जा रही है, इससे यातायात बाधित हो रहा है।
Iकार्रवाई के बाद भी नहीं हुआ समाधानI
दरअसल सड़क चौड़ीकरण से पहले यह मार्ग नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन घोषित था। सड़क चौड़ीकरण के बाद नगर निगम और पुलिसकर्मी मार्ग के दोनों तरफ लगने वाली फड़-ठेलियाें को कई बार हटा चुके हैं। पुलिस वाहन का चालान कर चुकी है। इसके बाद भी सड़क के दोनों तरफ न तो वाहनों को खड़ा करना बंद हुआ और न ही फड़ एवं ठेलियों का लगना। पुलिस और नगर निगम की टीम के आने पर फड़ एवं ठेली वाले भाग जाते हैं। टीम के जाते ही फिर वापस आ जाते हैं।
Iये है प्रमुख कारणI
अतिक्रमण : लालपुल से अस्पताल तक दोनों तरफ अतिक्रमण है। दोनों तरफ जगह-जगह ठेलियां लगती हैं। इनमें ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। ग्राहक के वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। जिससे जाम की समस्या बनी रहती है।
वाहनों के खड़ा होना : सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन खड़े रहते हैं। जबकि दीवारों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगे हैं। उसके बाद भी यहां लोग अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। इसके कारण कारगी की तरफ से आने वाली लेन पूरी तरह ब्लॉक हो जाती है।
I
I
Iसड़क के दोनों ओर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर पूर्व में दो-तीन बार नगर निगम और पुलिस से पत्राचार किया जा चुका है। दोबारा फिर पत्र भेजा जाएगा। ताकि अतिक्रमण को हटाया जा सके। - विनेष कुमार, एई पीडब्ल्यूडीI