फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तबादले के बाद भी स्कूल में जमे शिक्षकों के वेतन पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIअनिवार्य वार्षिक स्थानांतरण के तहत स्थानांतरित किए गए कई शिक्षक अभी विद्यालय में ही जमे हैं। उन्होंने तबादले वो विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। विभागीय अधिकारियों ने इस मामले में अब ऐसे शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

I
Iअनिवार्य वार्षिक स्थानांतरण के तहत करीब 70 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया था। स्थानांतरण रुकवाने के लिए ज्यादातर शिक्षकों ने प्रत्यावेदन दिया था लेकिन अधिकांश प्रत्यावेदन को स्वीकार नहीं किया गया था। सभी शिक्षकों को तबादले वाले विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए थे लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे शिक्षक हैं जो विद्यालय का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। ब्लॉक रुड़की की उप शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर ने स्थानांतरित होने वाले सभी शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के आदेश प्रधानाध्यापकों को दिए हैं। साथ ही कहा कि यदि शिक्षक कार्यमुक्त नहीं होते हैं तो उनका वेतन रोक दिया जाए। इस आदेश के बाद अब उन शिक्षकों में हड़कंप मच गया है जो स्थानांतरण के बाद भी विद्यालय में ही जमे थे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें