फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जिला बदलने पर भी जमे दरोगा इंस्पेक्टर जाएंगे नई तैनाती पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल रेंज में तबादला होने के बाद भी उसी जिले में जमे इंस्पेक्टर और दरोगाओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आईजी गढ़वाल रेंज ने 42 पुलिसकर्मियों की सूची जारी करते हुए सभी को 10 अप्रैल तक नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




दरअसल, समीक्षा के दौरान सामने आया था कि रोटेशन और वार्षिक स्थानांतरण नीति के बावजूद कई इंस्पेक्टर और दरोगा वर्षों से पुराने जिलों में ही जमे हुए हैं। इस पर डीजीपी दीपम सेठ ने भी नाराजगी जताई थी। इसके बाद आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने यह आदेश जारी किया। आदेश के तहत गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों में तैनात अंडर ट्रांसफर इंस्पेक्टर और दरोगाओं को हर हाल में 10 अप्रैल तक रिलीव किया जाएगा। इस आदेश के लागू होने के बाद कई थानों और चौकियों में चार्ज संभाल रहे पुलिसकर्मी भी इसके दायरे में आएंगे।
विज्ञापन




पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें