जीवन के तमाम सुखों और संघर्षों को आत्मसात करने की प्रतिबद्धता के साथ कोटद्वार निवासी संदीप रावत और मैसीडोनिया (यूरोप) निवासी निकोलिना गढ़वाली परंपराओं के अनुरूप परिणय सूत्र में बंध गए।
रविवार को काशीरामपुर स्थित शहीद भूपेंद्र कालोनी निवासी पदम सिंह रावत और भारती देवी के घर पर ढोल- दमाऊ और मशकबीन की धुनों के बीच शादी का आयोजन हुआ।
यहां गढ़वाली रीति- रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुबई में एक साथ नौकरी कर रहे संदीप और निकोलिना की शादी हुई। संदीप ने निकोलिना की मांग भरी और मंगल सूत्र पहनाकर उसे अपना बना लिया।