फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों के दो गुटों में संघर्ष का मामला, रजनी रावत गुट के पांच किन्नर गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2019 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

केदारपुरम में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने रजनी रावत ग्रुप के पांच किन्नरों को गिरफ्तार किया गया है। उधर सहारनपुर के दो किन्नराें को यातनाएं देने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


बता दें, केदारपुरम के शिवकुंज में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में संघर्ष हो गया था। इस मामले में निशा चौहान और रजनी रावत पक्ष की शिकायत पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों का संकलन करने के बाद पुलिस ने शालू किन्नर के मुुकदमे के आधार पर रजनी रावत ग्रुप के पांच किन्नरों सुषमा रावत, सिकरन, मलका चेला, सिमरन और शाहीन निवासी चुक्खूवाला को गिरफ्तार कर लिया है।

नेहरू कॉलोनी एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि फुटेज में रजनी रावत ग्रुप के किन्नर दूसरे किन्नरों से गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने पांचाें आरोपियाें को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उधर किन्नरों से मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। वायरल वीडियो के मामले में पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था पहले ही पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें