फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नए साल में 17 साल बाद ईएसआई डिस्पेंसरी को मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
I- सेलाकुई के श्रमिकों को उपचार के लिए जाना पड़ता है तीन किलोमीटर दूर बहादुरपुर
विज्ञापन

I

I
I

I- डिस्पेंसरी में सुविधाओं का भी होगा विस्तारI



औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में संचालित ईएसआई डिस्पेंसरी को 17 साल बाद अपना भवन मिलने जा रहा है। अभी डिस्पेंसरी किराये के भवन में संचालित किया रहा है। तीन बार डिस्पेंसरी के स्थान भी बदल चुके हैं। नए भवन में चिकित्सकों और संसाधनों में बढ़ोत्तरी की बात कही जा रही है। जनवरी में अंतिम सप्ताह या फरवरी में ईएसआई डिस्पेंसरी नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी।



वर्ष 2006 में सेलाकुई में किराये के भवन में ईएसआई डिस्पेंसरी शुरू हुई थी। पहले प्रगति विहार में ईएसआई डिस्पेंसरी खुली थी। उसके बाद हरिपुर में शिफ्ट किया गया। अब बहादुरपुर में संचालित की जा रही है। बार-बार डिस्पेंसरी के स्थान परिवर्तन से श्रमिकों को उपचार के लिए ईएसआई का भवन खोजना पड़ता है। वहीं, मौजूदा ईएसआई डिस्पेंसरी औद्योगिक क्षेत्र से तीन किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन




श्रमिकों और उनके परिवारजनों को उपचार के लिए तीन किलोमीटर दूर ईएसआई डिस्पेंसरी में जाना पड़ता है। अब नए साल में श्रमिकों की परेशानी दूर होने जा रही है। वर्ष 2021 में ईएसआई डिस्पेंसरी के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दिसंबर में भवन निर्माण की डेडलाइन पूरी हो रही है। डिस्पेंसरी अभी एक ही चिकित्सक तैनात है। जबकि ओपीडी में मरीजों की संख्या 250 से 275 के बीच है। डिस्पेंसरी शिफ्ट होने के बाद चिकित्सकों की संख्या पांच होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




I I
I
I

Iदिसंबर में नए भवन का हस्तांतरण होना है। जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्ताह में ईएसआई डिस्पेंसरी शिफ्ट हो जाएगी। डिस्पेंसरी में वर्तमान में चिकित्सक के दो पद हैं। भविष्य में पांच पद होने की संभावना है। डिस्पेंसरी में एंबुलेंस और सभी पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
I

I
I

Iडॉ. आकाशदीप सिंह, सीएमओ, ईएसआईI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें