सात लाख हैं ईएसआई बीमित कर्मचारी
कंपनियों, फैक्ट्रियों या अन्य संस्थानों में काम करने वाले करीब सात लाख कर्मचारी ऐसे हैं जो कि ईएसआई के दायरे में आते हैं। इनके परिजनों को मिलाकर ईएसआई से स्वास्थ्य लाभ लेने वालों की संख्या करीब 28 लाख पहुंचती है। ऐसे में विभाग के पास बड़ी जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चारधाम मार्ग पर इस ऐतिहासिक मंदिर के शीर्ष भाग से खिसक रहे पत्थर, ASI की टीम ने किया निरीक्षण
तीन जिलों की 10 डिस्पेंसरी के पते बदलेंगे
ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और नैनीताल में पहले से चल रही 10 डिस्पेंसरी के पते बदलने जा रहे हैं। निदेशालय ने नई जगहों पर किराये के भवन में बदलाव की विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज, बाजपुर, जसपुर व रुद्रपुर में, हरिद्वार के भगवानपुर, हरिद्वार व सिडकुल बहादराबाद में और नैनीताल के लालकुआं, हल्द्वानी, नैनीताल में डिस्पेंसरी नए भवन में शिफ्ट की जाएंगी।
हम सात पर्वतीय जिलों में ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने जा रहे हैं। यहां के जो लोग दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं, उनके परिवार को भी इसका लाभ उनके जिले में ही मिलेगा। - डॉ. आकाशदीप, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ईएसआईसी