फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निर्माणाधीन मकान से उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत विहार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले लाखों के उपकरण और बिजली का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता उस समय चला, जब सुबह मजदूर काम पर पहुंचे। साइट इंजीनियर सृष्टि विहार निवासी देवांशु भट्ट ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कालिंदी एन्क्लेव की लेन नंबर-2/सी स्थित मकान संख्या-43 का निर्माण कार्य चल रहा है। 30 जुलाई की सुबह जब मजदूर कार्यस्थल पर पहुंचे तो देखा कि रात के दौरान अज्ञात व्यक्ति निर्माण स्थल पर रखे कीमती उपकरण और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
चोरी हुए सामान में लगभग 800 मीटर बिजली का वायर, एक वेल्डिंग मशीन, एक ग्राइंडर मशीन, एक हिल्टी मशीन, एक बड़ी कटर मशीन, एक हैमर मशीन, 500 वॉट की पांच फ्लड लाइटें और निर्माण कार्य में प्रयुक्त अन्य उपकरण शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। बसंत विहार थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें