फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को पीएफ न देना पड़ा भारी, कंपनी के खिलाफ हुआ बड़ा एक्शन

Thu, 08 Feb 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी को कर्मचारियों को उनके पीएफ का पैसा न देना भारी पड़ गया। ईपीएफओ ने छापेमारी करते हुए बड़ा एक्शन लिया।

विज्ञापन


पर्सनल प्रोडक्ट बनाने वाली सदानम कंपनी के सेलाकुई स्थित प्लांट को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सील कर दिया है। इस कंपनी पर 40 कर्मचारियों का 24 लाख 40 हजार 255 रुपये बकाया है। नोटिस भेजने के बावजूद पैसा जमा न कराने पर पीएफ एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।

ईपीएफओ के रीजनल कमिश्नर 1 मनोज कुमार यादव के निर्देशों पर ईपीएफओ की टीम सेलाकुई स्थित कंपनी पहुंची। पीएफ का अंशदान जमा न कराने पर कंपनी सील कर दी गई। यहां नोटिस लगा दिया गया कि अगर इस दौरान कोई कंपनी के इस परिसर से लेनदेन करेगा तो होने वाले नुकसान का जिम्मेदार खुद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई करने वाले वसूली अधिकारी अभिषेक भारद्वाज, केआर जोशी, अविनाश कु मार, सुरेंद्र सिंह ने छापा मारकर मौके पर मौजूद मशीनों, कंप्यूटर और फर्नीचर को जब्त कर लिया है। अब अगर कंपनी ने पैसा जमा न कराया तो पूरे सामान की नीलामी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें