फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-यूकॉस्ट में स्थानीय कार्य, वैश्विक प्रभाव कार्यक्रम में बोले मंत्री कैड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। यूकॉस्ट परिसर में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर कार्य, वैश्विक प्रभाव विषय पर कार्यक्रम हुआ। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड और लक्ष्य सोसाइटी ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री राम सिंह कैड़ा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। यूकॉस्ट महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने मां धरा नमन पहल की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा ने यूकॉस्ट जैव विविधता पार्क पर प्रस्तुति दी, जिसमें 5,000 से अधिक पौधे और 265 से अधिक प्रजातियां संरक्षित हैं। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने जलवायु परिवर्तन से जैव विविधता को खतरा बताया और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण पर जोर दिया। कर्नल प्रतुल थपलियाल ने इको टास्क फोर्स के हरित अभियानों की जानकारी दी। यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी उनियाल ने की-स्टोन प्रजातियों के संरक्षण को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें