फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्लोगन प्रतियोगिता: 'वनों से करो यारी, नहीं आएगी महामारी'

Fri, 05 Jun 2020 03:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जल, जंगल, जमीन की चिंता उत्तराखंडवासियों के दिल से जुड़ी है। पर्यावरण दिवस पर अमर उजाला की ओर से आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में यह बात साफ झलकी। हमें उत्तराखंड के हर कोने से दिल छू लेने वाले स्लोगन मिले।

विज्ञापन


अमर उजाला स्लोगन प्रतियोगिता के तहत हमें करीब 400 स्लोगन मिले। सर्वश्रेष्ठ स्लोगन चुनना कठिन था, लेकिन इनमें से कुछ स्लोगन बिल्कुल अलग थे। आप भी पढ़िए और इनमें झलक रही प्रकृति की चिंता का मनन कीजिए। अमर उजाला सभी विजेताओं को बधाई देता है।
विज्ञापन



प्रथम स्थान:
वनों से करो यारी, नहीं आएगी महामारी। - कविता नेगी, विष्णु पुरम, नकरौंदा, देहरादून

द्वितीय स्थान: 
- स्वच्छ पानी और शुद्ध हवा, संतुलित जीवन की यही दवा। - प्रियंका पांडेय
- ओ हरियाली, तुम खुशहाली, तुम बिन जीवन खाली। - नंद किशोर, शिक्षक, चौखुटिया, अल्मोड़ा

तृतीय स्थान:
-बरखा की धूम से सजते पहाड़, नदियां की गूंज ले पेड़ों की आड़।
बूटियों में समोकर झरनों का मन, जंगल के प्राण दें सबको जीवन। - डॉ. शालीनी जोशी पंत, पूर्व प्राचार्य, एसएसडीपीसी

- आसमां के बादलों की चित्रकारी, जमी पर मुस्कुराती हुई हरियाली।
मस्तक पर विराजमान पर्वतमाला, कुदरत तेरा हर रंग है निराला। - अंकित कैंतुरा, प्रेमनगर देहरादून

- बनाएं प्रकृति की हर एक कृति, अपनाएं पर्यावरण संस्कृति। -एकेश्वर, आठवीं (स), केंद्रीय विद्यालय, आईएमए, देहरादून

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें