I
Iरुड़की के सिविल अस्पताल में अब नाक, कान और गले की बीमारी का पता चल सकेगा। ईएनटी सर्जन आने के बाद अब अस्पताल में ओपीडी के उपकरण भी आ गए हैं। शुक्रवार को विधायक प्रदीप बत्रा ने ईएनटी ओपीडी यूनिट, एंडोस्कोपी मशीन का उद्घाटन किया।I
Iरुड़की के सिविल अस्पताल में कई सालों से ईएनटी का पद रिक्त चल रहा था। इसके बाद दो जुलाई को अस्पताल में ईएनटी सर्जन डॉ. अनुभव की तैनाती हो गई। ईएनटी की ओपीडी भी शुरू हुई लेकिन उपकरण न होने के कारण बीमारियों का पता नहीं चल पा रहा था। शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक के सहयोग से अब अस्पताल में दो लाख रुपये के उपकरण आ गए हैं। इनका उद्घाटन विधायक प्रदीप बत्रा ने किया।I
Iअब अस्पताल में ईएनटी ऑपरेटिंग मशीन आने से नाक, कान और गले के मरीजों को उच्च स्तर पर सुविधा मिल सकेगी। मरीजों को कान, नाक और गले के अंदर किसी भी प्रकार के इंफेक्शन, गंदगी एवं पल रही बीमारी का पता चल सकेगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी, अतिन कौशिक, बृजेश गुप्ता, गौतम छिबबर, मनिंदर कौर, सुशील आदि मौजूद रहे।I