फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कालसी से रात 10 बजे के बाद चकराता के लिए वाहनों की एंट्री बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी और पाला पड़ने के दौरान पुलिस ने रात 10 बजे के बाद कालसी से चकराता जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। सोमवार को कालसी और जलालिया चेकपोस्ट पर पर्यटकों के 106 वाहनों को रोका गया। इसके बाद वापस लौटा दिया गया। पुलिस के मुताबिक बर्फ और पाले में वाहन फिसलने से दुर्घटना की आशंका के चलते ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी देहात विकासनगर ने लोखंडी के पास पर्यटकों की कार खाई में गिरने के बाद क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने बर्फबारी और पाला पड़ने के दौरान रात 10 बजे के बाद चकराता जाने वाले वाहनों को रोकने के निर्देश दिए थे। सोमवार की रात कालसी में 56 वाहनों को रोका गया। वहीं, जलालिया चेकपोस्ट से 50 वाहनों को वापस भेजा गया। इसे अलावा पुलिस ने चेकपोस्ट पर अल्कोहल मीटर से चौपहिया और दोपिहया वाहन चालकों की जांच की। एसपी देहात विकासनगर रेणू लोहानी ने बताया कि बर्फबारी और पाला पड़ने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने पर्यटकों से भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बताया कि मंगलवार की रात भी 10 बजे के बाद आने वाले वाहनों को रोकने की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें