बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी
धामों के इन कामों पर मुहर
बैठक में धामों में यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में मंदिर समिति शिविर कार्यालय खोलने, बदरीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर में निर्धारित दूरी तक मोबाइल प्रतिबंधित करने, बीकेटीसी अधिनियम में कतिपय प्रावधानों में संशोधन करने, रावल की नियुक्ति नियमावली व परंपराओं के संबंध में, बदरी-केदार मंदिर में पूजा-दर्शन व्यवस्था, बीकेटीसी को कार्यदायी संस्था नामित करने, कर्मचारियों की प्रोन्नति, अस्थायी कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, मानदेय बढ़ाने, आदि बदरी मंदिर को बीकेटीसी में सम्मिलित करने, डिमरी धार्मिक पंचायत के पत्रों पर विचार, पूजा सामग्री खरीदने, मर्कंटेश्वर मंदिर के सभा मंडप पुनर्निर्माण, बीकेटीसी कर्मचारियों के वेतन पेंशन के लिए रिवाल्विंग फंड बनाने आदि प्रस्ताव पारित हुए। यात्रा एवं दर्शन एसओपी विचार, मंदिर परिसर, दर्शन पंक्ति-रेलिंगों की मरम्मत, रंग-रोगन पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, विश्राम गृहों में आवासीय व्यवस्था और दर्शन व्यवस्था, पूजा व्यवस्था, ऑनलाइन पूजा व मंदिर समिति की वेबसाइट को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने, मंदिरों के जीर्णोद्धार व यात्रा पूर्व रखरखाव, विज्ञापन नीति, कर्मचारियों के स्थानांतरण नीति पर प्रस्ताव पारित हुए।