ओबीसी स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : VIKAS NAGAR
शंकरपुर स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 10 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आयोग के सह निदेशक राकेश शर्मा और जेएस मलिक ने किया।
उन्होंने कहा कि बेहतर समय प्रबंधन और उद्यमिता विकास के गुर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करते हैं। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, बाजार प्रबंधन, समस्या समाधान, लेखांकन, बुक कीपिंग, समय प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन और जीएसटी के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु खुद का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। ओबीसी स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक अतर सिंह चौहान ने बताया कि युवाओं को संस्थान की ओर से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाती है।
इस मौके पर सुनीता सिंघल, सरदार सिंह, धनवीर, सलमा प्रवीन, ज्योति, शांति मौर्या, सचिन डोगरा, मनीष कुमार, सरोजनी पंवार, मनीषा देवी, संतोष गुप्ता, शाहजहां, राजेंद्र सिंह, अनुज कुमार, मधु आदि मौजूद रहे।