Iकौलागढ़ में एक युवक ने महिला के घर में घुसकर उनके साथ गाली गलौज की और फिर तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर सुमित बेदी नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
I
Iएसएचओ कैंट कैलाशचंद भट्ट ने बताया कि कौलागढ़ निवासी पिया थापा ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत सात मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे वह किसी काम से अपनी बहन के घर गई थी। उसी वक्त वहां पर सुमित बेदी आया और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके हाथ में तमंचा था। पिया थापा ने जब इसका विरोध किया तो उसने तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वहां से भाग गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सुमित बेदी ने व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजी जिसमें वह तमंचा चलाते दिख रहा था। उसने इस वीडियो माध्यम से उसे डराना चाहा। एसएचओ ने बताया कि मामले में सुमित बेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I