I
Iथाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्रों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, गुलशन पत्नी परवेज निवासी ग्राम धनपुरा ने शिकायत दी। बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अफराइल, उसके पुत्र समीर, सुहेल मामूली बात को लेकर उसके घर में घुस आए। गाली-गलौज कर उससे और परिवार के लोगों से मारपीट कर दी। पत्थर से उस पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोर होने पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर हत्या की धमकी देकर भाग निकले।
I
Iथानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I