फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हर पात्र तक पहुंचे योजना का लाभ, बनाएं ठोस नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने वीबी जी राम जी योजना पर विभाग के शीर्ष पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए अधिकारी ठोस नीतियां बनाएं।

मंत्री ने कहा कि योजना देश को विकसित राष्ट्र बनाने में ठोस भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के हर गांव में इस योजना के पात्र श्रमिकों की पहचान कर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जब भी वे काम मांगें, उन्हें निर्धारित अवधि में काम उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, आधारभूत विकास एवं जनभागीदारी को नई गति मिलेगी। कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों का चहुंमुखी विकास होगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पलायन की समस्या को कम करने में भी उल्लेखनीय सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें