- उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने प्रारंभ किया आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। उत्तराचंल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशभर में शुरू किए गए चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में विकासनगर-डाकपत्थर में अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियंता पदोन्नति विवाद में सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं के हित में पारित उच्च न्यायालय के निर्णय को प्रबंधन लागू नहीं कर रहा है, जिस कारण अभियंताओं को उनके अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन जानबूझकर सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं को पदोन्नति नहीं दे रहा है। उन्हाेंने कहा कि प्रबंधन कई साल से इस प्रक्रिया को लटकाए हुए है। इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेशों को भी प्रबंधन लागू नहीं कर रहा है। उन्हाेंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रबंधन ने पदोन्नति की प्रक्रिया को प्रारंभ नहीं किया तो अभियंता उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। विरोध दर्ज कराने वालों में अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर, विकासनगर के उपखंड अधिकारी अरशद अली, हरबर्टपुर के उपखंड अधिकारी विकास भारती आदि शामिल रहे।