प्रदेश सरकार ने आठ और नौ दिसंबर को आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में निवेश के लिए चयनित फोकस सेक्टर के संबंधित विभागों को एमओयू का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके आधार पर सरकार ने 2.50 लाख करोड़ रुपये निवेश पर एमओयू का लक्ष्य रखा, लेकिन सरकार को लक्ष्य से एक लाख करोड़ अधिक निवेश पर करार करने में कामयाबी मिली।