फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शहर में 45 स्थानों से हटाया अतिक्रमण, 252 लोगों का किया चालान, वसूला 2.69 लाख जुर्माना

Sun, 07 May 2023 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहर को पांच जोन में बांटकर नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की संयुक्त टीमें ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान 45 स्थानों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही 252 लोगों के चालान कर 2.69 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


शहर को पांच जोन में बांटकर नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की संयुक्त टीमें ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। टीमों ने घंटाघर से सहारनपुर चौक, बल्लूपुर से घंटाघर, सर्वे चौक से डीआरडीओ, आईएसबीटी से बल्लूपुर (जीएमएस रोड) तथा दिलाराम से ओल्ड राजपुर रोड तक अतिक्रमण हटवाया।

इस दौरान नगर निगम ने 89 चालान कर 1,07,600 रुपये का अर्थदंड लगाया। पुलिस टीम ने 73 चालान कर 36,500, संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 90 चालान करते हुए 1,25,500 रुपये जुर्माना लगाया गया। टीम ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले 20 दिनों से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर कार्रवाई के बाद फुटपाथ पर फिर से अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे लेकर भी टीम सख्त कार्रवाई कर रही है। अतिक्रमण हटाने के बाद भी बार-बार फुटपाथ व सड़क कब्जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सोनिका, डीएम, देहरादून

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें