दून अस्पताल की ओपीडी के गेट पर अतिक्रमण होने से मरीजों और तीमारदारों का निकलना भी मुश्किल होता है। गेट के पास ही जूस और फलों के ठेले लगते हैं। अतिक्रमण होने से एंबुलेंस को भी आने-जाने में फंसना पड़ता है।
दून अस्पताल की ओपीडी के गेट के बाएं तरफ पार्किंग चलती है। जहां पर लोग दोपहिया वाहन खड़े करते हैं। दाहिनी तरफ ऑटो रिक्शा खड़े रहते हैं। जबकि यहां पर पार्किंग का एरिया नहीं है। यह ऑटो रिक्शे वाले बुकिंग पर सवारियां ले जाते हैं। इनकी वजह से गेट के बाहर काफी भीड़ रहती है और जाम लगता है। ऑटो रिक्शे वाले मरीजों से मनमाना किराया वसूलते हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में पुलिस से कई बार शिकायत भी कर दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल के गेट से अतिक्रमण हटवाया जाए।