फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: किच्छा में पुलिस और गौ तस्कर की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Tue, 03 Dec 2024 08:30 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर)

सार

पुलिस द्वारा रोकने पर गौ तस्कर ने बाइक छोड़ दी और आम के बगीचे में भागकर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर के पैर पर गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा के कलकत्ता चौकी क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से तस्कर तस्लीम कुरेशी निवासी कुरैशी मोहल्ला किच्छा घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि तस्लीम बिना नंबर की बाइक पर कलकत्ता चौकी क्षेत्र में जा रहा था। रोकने पर उसने बाइक छोड़ दी और आम के बगीचे में भागकर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर पर गोली लगी।

ये भी पढ़ें...National Games: आईओएस की अंतिम मुहर, उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38 वें राष्ट्रीय खेल

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ पूर्व में भी गौ तस्करी, हत्या, पशु चोरी और अन्य धाराओं में केस दर्ज है। उसके पास से तमंचा, कारतूस के साथ ही बाइक में बंधे बैग से  प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें