फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़; एक बदमाश के पैर में लगी गोली, बड़ोवाला फायरिंग केस में है आरोपी

Fri, 11 Sep 2026 10:19 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अभियुक्त ने घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से पांच लाख की रकम में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था। सौदे में तय की गई बाकी रकम लेने के लिए अभियुक्त आज दोबारा अपने साथी के साथ देहरादून आया था।
विज्ञापन
देहरादून पुलिस ने एनकाउंट में पकड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई है। अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था।

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत के पीए रहे चंदन सिंह जीना के घर ईडी का छापा, मिला सोना और इम्पोर्टेड घड़ियां

बैंककर्मी सत्यम की मित्र ही निकली मास्टरमाइंड

बड़ोवाला में बैंक कर्मी सत्यम चौहान को गोली मारने के मामले में एक युवती पूरी कहानी के केंद्र में आई थी। अभियुक्त ने बताया कि वह घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से पांच लाख की रकम में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था। सौदे में तय की गई बाकी रकम लेने के लिए अभियुक्त आज दोबारा अपने साथी के साथ देहरादून आया था।

विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अंकित चौहान के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

फरार अभियुक्त के साथी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें