फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामचोर टीचरों पर गिरेगी गाज, नहीं सुधरे तो होगी ये कार्रवाई

Tue, 23 May 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
school
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके ऐसे कर्मचारी, जो अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन करने में असमर्थ हैं, उनकी छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन


अपर निदेशक (गढ़वाल मंडल) माध्यमिक शिक्षा, महावीर सिंह बिष्ट ने कार्यभार ग्रहण करते ही इसके लिए समिति गठित की है। समिति में मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी मदन सिंह रावत और खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू माधो लाल आर्य को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

बिष्ट ने कहा कि मंडल स्तर पर उनकी अध्यक्षता में गठित समिति वर्ष 2016-17 के बोर्ड परीक्षाफल के आधार पर गढ़वाल के प्रधानाध्यापक एवं प्रिंसिपलों का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम परीक्षाफल पर भी होगी कार्रवाई

School
बोर्ड में न्यूनतम परीक्षाफल देने वाले टीचरों की गोपनीय आख्या में प्रतिकूल प्रविष्ट की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक जिला कार्यालय, विकासखंड कार्यालय, समस्त माध्यमिक स्तर के विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मियों के धूम्रपान पर पूर्ण निषेध का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्राइवेट स्कूलों की शुल्क संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए जनपद स्तर पर गठित निगरानी समिति के कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।

स्कूलों में छात्र अनुपस्थिति दर को कम करने एवं उपस्थिति दर में वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे। टीचरों के प्रकरणों के निराकरण हो रहा है या नहीं सप्ताह के अंतिम दिन वह इसकी समीक्षा खुद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें