फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा चालकों, परिचालकों को ड्यूटी से हटाए जाने के बाद कर्मचारी यूनियन लामबंद, आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से अनुबंधों का नवीनीकरण नहीं कराने वाले संविदा चालकों, परिचालकों को ड्यूटी से हटाए जाने संबंधी फैसले के बाद अब कर्मचारी यूनियनों ने कर्मचारियों के पक्ष में मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को मंडलीय कार्यशाला पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंडलीय प्रबंधक ( संचालन ) सीपी कपूर को सौपे गए ज्ञापन में उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालेश कुमार व क्षेत्रीय मंत्री हरि सिंह का कहना है कि निगम मुख्यालय की ओर से संविदा चालकों, परिचालकों के अनुबंधों का नवीनीकरण करते हुए रिपोर्ट तलब की गई है। लेकिन यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है और अदालत याचिका पर सुनवाई कर रही है। ऐसे में अंतिम फैसला आने तक सभी संविदा चालकों, परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई ना करते हुए उन्हें निगम में पूर्व की भांति रखा जाए। अनुबंध का नवीनीकरण नहीं कराने वाले संविदा चालकों, परिचालकों पर किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। दूसरी ओर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार का कहना है कि संविदा कर्मचारी पिछले काफी समय से परिवहन निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें तमाम ऐसे कर्मचारी हैं जो पिछले सात-आठ साल से परिवहन निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो नियमितीकरण की परिधि में आते हैं। ऐसे में परिवहन निगम प्रबंधन ऐसे कर्मचारियों को नियमित करने की जगह उनके अनुबंधों के नवीनीकरण पर जोर दे रहा है। जो किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता है। महामंत्री अभिनंदन कुमार का कहना है कि मंगलवार को यूनियन से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारी मंडलीय कार्यशाला पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें