फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड ड्यूटी करने पर आशा फैसिलिटेटर को सम्मान राशि देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आशा फैसिलिटेटर स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन ने कोविड-19 महामारी में कार्य करने पर सम्मान राशि देने की मांग की है। इसे लेकर संग़ठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। संगठन की प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने बताया कि उन्होंने 2006 से 2010 तक अपने क्षेत्र में आशा में काम किया। 2010 से अब तक आशा फैसिलिटेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी देखरेख में 15 से 35 आशाएं कार्य करती हैं। अब भी फील्ड में आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने सभी प्रकार की रिपोर्ट अधिकारियों तक पहुंचाई है। मुख्यमंत्री ने आशा फैसिलिटेटर के बारे में नहीं सोचा। जिस तरह आशाओं को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है उसी तरह सभी आशा फैसिलिटेटर को भी प्रोत्साहन राशि दी जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी, देहरादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, जिला मंत्री संगीता रानी, सह मंत्री संजू कंडारी व कार्यकारिणी सदस्य अनीता पवार उपस्थित रहे। - मनीष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें