फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नौ साल बाद नगर निगम कर्मचारी महासंघ का चुनाव आज; अध्यक्ष-सचिव के बीच सीधी टक्कर

Wed, 21 Jan 2026 10:49 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आज हो रहे नगर निगम कर्मचारी महासंघ के चुनाव में अध्यक्ष-सचिव के बीच सीधी टक्कर होगी।

विज्ञापन
vote - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ साल बाद नगर निगम कर्मचारी महासंघ का चुनाव बुधवार को होगा। सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। नगर निगम के 163 कर्मचारी हिस्सा लेंगे। मतदान के बाद मतगणना और शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

नगर निगम कर्मचारी महासंघ का चुनाव 2016 में हुआ था। अब अध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र कुमार और राजेश पांडेय मैदान में हैं। सचिव पद के लिए योगेश कुमार आनंद और अनिल कुमार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं... देहरादून: होमगार्ड वर्दी घोटाला...जांच शुरू, डिप्टी कमांडेंट पर एक करोड़ का सामान तीन करोड़ में खरीदने का आरोप
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से नगर निगम में मतदाताओं को लुभाने का दौर चल रहा था। उधर, नगर निगम ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रभारी उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय के अनुसार पार्षद कक्ष में चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें