फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कर्मचारियों ने कहा, मिलकर लड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के तहत शुक्रवार को टाउन प्लान कार्यालय वसंत विहार में गेट मीटिंग हुई। इसमें अराजपत्रित कर्मचारी संघ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश नैथानी ने किया। नैथानी ने परिषद की ओर से किए जा रहे आंदोलन को कर्मचारियों के हित में बताते हुए अपने संघ की ओर से आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान ने कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी संघ, संयुक्त कर्मचारी परिषद का मुख्य घटक है और हमेशा परिषद के साथ खड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद का आंदोलन उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परिषद का कार्यक्रम पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय लेना ही होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपेंद्र, निधि, दमयंती, प्राची, अविनाश सहित अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें