फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मचारी भेजे जाएंगे मूल तैनाती पर : डाॅ.धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग : मंत्री ने कहा, सभी सीईओ एक सप्ताह में शिक्षा महानिदेशक को उपलब्ध कराएं सूची
विज्ञापन

तीन साल से अधिक समय से प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मचारियों का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा विभाग के प्रतिनियुक्ति पर तीन साल से अधिक समय से तैनात सभी कर्मचारी मूल तैनाती पर भेजे जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा, सभी सीईओ एक सप्ताह में महानिदेशक को इस तरह के कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराएं।
शिक्षा मंत्री ने कहा, लंबे समय से विभिन्न स्कूलों, विभागीय कार्यालयों एवं अन्यत्र विभागों में संबद्ध या प्रतिनियुक्ति पर गए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों का ब्यौरा तलब किया गया है। जिसमें कार्मिक का नाम, पद, मूल तैनाती स्थल, वर्तमान कार्यस्थल, प्रतिनियुक्ति या संबद्धता की अवधि एवं कारण सहित सभी आवश्यक जानकारियां मांगी गई है।
विज्ञापन

डॉ. रावत ने कहा, सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणाममुखी बनाना है। यह आवश्यक है कि विद्यालयों में शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। तीन साल से अधिक समय से प्रतिनियुक्ति या संबद्धता पर कार्यरत कार्मिकों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। जिन कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति या संबद्धता को जरूरी नहीं पाया जाएगा, उन्हें मूल तैनाती पर वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ उन्हीं कार्मिकों को रियायत दी जाएगी जो दिव्यांग है या विशेष परिस्थियों में जिन्हें संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. रावत ने यह भी निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर सटीक एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या तथ्य छुपाने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें