फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद तैनाती, 228 भर्तियां की गई थी रद्द

Sat, 22 Oct 2022 09:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा कर कर्मचारियों को राहत दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे रहे हैं। हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा विधानसभा में कार्यभार देने और बैठने की व्यवस्था कर दीपावली के बाद तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद तैनाती होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 100 से अधिक कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे चुके हैं। विधानसभा भर्तियों पर विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर 23 सितंबर को स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच हुई 228 भर्तियों को रद्द किया। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से कर्मचारियों को बर्खास्तगी के नोटिस जारी किए गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: थाने के सामने हरीश रावत का धरना, योग में मस्त हरदा की मुद्राओं ने सबका ध्यान खींचा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


इस पर हटाए गए कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा कर कर्मचारियों को राहत दी। हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे रहे हैं। हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा विधानसभा में कार्यभार देने और बैठने की व्यवस्था कर दीपावली के बाद तैनाती दी जाएगी। उधर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण हाईकोर्ट के आदेश पर कानूनी राय भी ले रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें