फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एनपीएस व यूपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने किया पुतला दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) व एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के विरोध में पुतला दहन कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज बुलंद की।
मोर्चे के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों ने अपना पूरा सेवाकाल सरकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने में समर्पित किया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। सरकार को कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की स्थिरता से जुड़ा विषय है। एनपीएस व यूपीएस के विरोध में प्रदेशभर में हुआ पुतला दहन कर्मचारियों के असंतोष और पुरानी पेंशन बहाली के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी कर्मचारी संगठनों को एक मंच, एक बैनर और एक आवाज के साथ आगे आना होगा।
प्रदेश महासचिव सीता राम पोखरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की सफलता के लिए प्रदेश के समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्मिकों से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर इस साझा संघर्ष को मजबूती प्रदान करने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष केदार फर्स्वाण, प्रदेश सचिव माखन लाल शाह, जिला अध्यक्ष अवधेश सेमवाल, जिला मंत्री अभिषेक नवानी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें