फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीसीटीवी की मदद से मिला जेवर से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। टेंपो में सफर के दौरान खोए जेवरात से भरे बैग को भगवानपुर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बरामद कर महिला को लौटा दिया। बैग वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार, 24 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी निवासी महिला टेंपो में सफर कर रही थी। इसी दौरान भगवानपुर क्षेत्र में उसका जेवर से भरा बैग खो गया। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच-पड़ताल के बाद महिला का खोया बैग बरामद कर लिया। इसके बाद बैग महिला को सकुशल सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें