फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वस्त्र मंत्रालय की पहली मासिक समन्वय बैठक में बेहतर तालमेल पर जोर

Sat, 31 Oct 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- विभागीय गतिविधियों की हुई समीक्षा, उपलब्धियों का प्रस्तुत किया ब्योरा
विज्ञापन

- प्रभावी संचालन के लिए एसओपी तैयार करने पर किया गया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। शंकरपुर स्थित क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र में शनिवार को वस्त्र मंत्रालय की प्रथम मासिक अंतर-विभागीय समन्वय बैठक हुई। हाइब्रिड मोड में हुई बैठक में उत्तराखंड में मंत्रालय के अधीन कार्यरत विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, कार्यात्मक सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय स्तर पर संचालित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी इकाइयों ने अपने कार्यों और उपलब्धियों से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। साथ ही मासिक समन्वय बैठक के नियमित और प्रभावी संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने नियमित संवाद, आपसी समन्वय और संसाधनों के प्रभावी आदान-प्रदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मासिक समीक्षा बैठकों से मंत्रालय की योजनाओं और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। बैठक में वैज्ञानिक-डी एवं प्रभारी क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र सहसपुर पवन सैनी, विक्रम कुमार, अभिषेक सिंह, प्रशांत जे., राहुल पाल, अरसा कुमार ई., साक्षी वैष्णव, गोपेश कुमार मौर्य, एएस वर्मा, दिव्या सिंह, सहित विभिन्न इकाइयों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें