पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनाली ने मारी बाजी माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से पर्यावरण दिवस पर ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसमें 275 छात्रों ने भाग लिया गया। प्रतियोगिता में सोनाली भास्कन्दी विजेता बनी। अनुराधा असवाल दूसरे व हितेश कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, मोस्ट पॉपुलर वर्ग में विवेक पहले, वैशाली जोशी दूसरे व साक्षी रावत तीसरे स्थान पर रहे। युथ कांग्रेस के सोशल मीडिया इंचार्ज एवं राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने फेसबुक लाइव से परिणाम घोषित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अब हमें हर साल 2 महीने का स्वैच्छिक लाॅकडाउन लगाना चाहिए, जिसमें केवल पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां हों। सरकार को यूनिवर्सल बेसिक इनकम योजना लागू करनी होगी, तभी पृथ्वी के बचने की संभावना रहेगी और हमारी भावी पीढ़ी की भी। कार्यक्रम में डॉ. हरिओम व तारा राणा, विकास नेगी, अंजलि चमोली, प्रकाश नेगी, उज्ज्वल सेमवाल, शीशपाल सिंह राणा, मुकुल सप्रा, प्रदीप बिजल्वाण शामिल रहे। गौरव