यहां से होकर गुजरेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
आशारोड़ी से शुरू होने वाला एलिवेटेड कॉरिडोर आईएसबीटी से होकर गुजरेगा। यहां से कारगी चौराहा-पुरानी चौकी-दून विवि पहुंचेंगे। यहां पर अजबपुर फ्लाई ओवर होते हुए रिस्पना-विधानसभा होते हुए मोहकमपुर तक जाएगा। बीच में धर्मपुर आदि जगहों पर डॉउन रैंप को बनाया जाएगा।
कई फ्लाई ओवर बनाए गए
शहर में कई यातायात के दबाव को कम करने के लिए कई फ्लाई ओवर को निर्माण किया गया। इसमें बल्लूपुर, बल्लीवाला, अजबपुर, मोहकमपुर और आईएसबीटी पर फ्लाई ओवर को बनाया गया। सहस्रधारा रोड आदि को चौड़ा किया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: निकाय चुनाव से पहले मेयर और अध्यक्ष पद के आरक्षण पर आपत्तियों का अंबार, हरिद्वार सबसे आगे
एनएचएआई का आशारोड़ी से एलिवेटेड काॅरिडोर प्रस्तावित है। अजबपुर से मोहकपुर का हिस्सा एनएच का है, क्योंकि बाकी का सारा काम एनएचएआई कर रहा, तो एनएचएआई को ही पूरा काम करे, इसको लेकर बैठक की गई थी। इस बारे में मंत्रालय से भी अनुरोध किया गया है। -डॉ. पंकज पांडेय, सचिव लोक निर्माण विभाग