फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elephant Safari: अब 'राधा और रंगीली' कराएंगे राजा जी टाइगर रिजर्व की सैर, दो जोन में होगी हाथी सफारी

Mon, 24 Nov 2025 04:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हाथी सफारी की बुकिंग और जानकारी के लिए इच्छुक आगंतुक चीला सफारी बुकिंग कांउटर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व मं हाथी सफारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में आज से हाथी सफारी का विधिवत शुभारंभ हो गया। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के निर्देश पर राजा जी के चीला पर्यटक जोन में 15 जून तक हाथी सफारी का संचालन किया जाएगा। हाथी सफारी, चीला हाथी शिविर की राधा और रंगीली हथिनियों द्वारा चीला रेंज के दो जोन में कराई जाएगी।

विज्ञापन


हाथी सफारी के माध्यम से पर्यटक न केवल हाथियों के व्यवहार को करीब से समझ सकेगें, बल्कि राजाजी टाइगर रिजर्व के परिदृश्य के विविध वन्यजीव जैसे चीतल, साम्भर, मोर, गोल्डन जैकाल, बाघ, गुलदार, हाईना, जंगली हाथी और विविध प्रवासी पक्षियों का अवलोकन भी कर पाएंगे।हाथी सफारी सुरक्षित वन भ्रमण के सभी नियम-शर्तों का पालन करते हुए संचालित की जाएगी।

Uttarakhand: भालू के हमलों की घटनाएं बढ़ी, हाइबरनेशन जाने की प्रक्रिया प्रभावित होना भी एक बड़ा कारण
विज्ञापन


विज्ञापन

हाथी सफारी की बुकिंग और जानकारी के लिए इच्छुक आगंतुक चीला सफारी बुकिंग कांउटर पर संपर्क कर सकते हैं। बुकिंग कांउटर के फोन नं. 9411568917, 8630823298 हैं। हाथी सफारी के लिए समय सारणी सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक और संध्याकाल में 2:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें