फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी नेशनल पार्क में बढ़ा हाथियों का कुनबा

Tue, 04 Jul 2017 04:49 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rajaji national park
विज्ञापन
राजाजी नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों और वन्य जीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले इस पार्क में हाथियों की संख्या में रिकार्ड इजाफा हुआ है। केंद्र सरकार के ऐलिफेंट प्रोजेक्ट के तहत इस साल हुई गणना में 366 हाथी मिले हैं। जबकि वर्ष 2015-16 की गणना में 309 हाथी मिले थे।
विज्ञापन


केंद्र के ऐलिफेंट प्रोजेक्ट के तहत देशभर के संरक्षित वन क्षेत्रों में हाथियों की गणना की जा रही है। इसी के तहत 23 से 27 मई तक राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व की सभी दस रेंजों में हथियों की गणना की गई। 

पौड़ी जनपद में पड़ने वाली चीला, गोहरी, श्वासन,  दून जनपद क्षेत्र की रामगढ़, कासरों और मोतीचूर एवं हरिद्वार जनपद के बेरीबाड़ा, हरिद्वार और धौलखंड में हाथियों की गणना हुई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक हाथियों की गणना के लिए जगह-जगह ब्लॉक बनाए गए थे। वहीं जल स्रोतों को चिह्नित कर गणना कराई गई। 
विज्ञापन


इस दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व में 366 हाथियों की मौजूदगी पता चली है। वर्ष 2015-16 की गणना में 309 हाथी मिले थे। 57 हाथियों की बढ़ोत्तरी से टाइगर रिजर्व के अधिकारी खासे उत्साहित हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर सनातन ने बताया कि केंद्र के ऐलिफेंट प्रोजेक्ट के तहत हाथियों की गणना कराई गई थी। गणना के लिए कई तरीके अपनाए गए थे। इसमें पिछली बार की गणना में मिले 309 हाथियों के मुकाबले इस बार 366 हाथी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें